बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे

बहुआयामियों के बहुआयामी विचार जन-जन तक
Menu

लखीमपुर खीरी की राजनीतिक झलक

इस गैलरी में लखीमपुर खीरी जिले की प्रमुख राजनीतिक गतिविधियों, जनसभाओं, नेताओं के कार्यक्रमों और जनसेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण तस्वीरों को प्रस्तुत किया गया है। यहाँ आप जिले की राजनीति से जुड़े ऐतिहासिक और वर्तमान क्षणों की झलक देख सकते हैं।

तस्वीरें देखें

लखीमपुर खीरी राजनीतिक गैलरी

यहाँ जिले की प्रमुख राजनीतिक गतिविधियों और कार्यक्रमों की तस्वीरें देख सकते हैं।

Knowledge Pedia per approval hua Bahu Ayami  Rajnitik party ka Google search page
Knowledge Pedia per approval hua Bahu Ayami Rajnitik party ka Google search page

Bahu-Ayami PartyFrom KnowlepediaBahu-ayami Rajnitik Party (B.A.P) is a Political, non-profit making and secular organization. The motto of B.A.P is to facilitate the process of development of the Education, Technique and Research of villagers and was founded by K.M. Amish, who is a social worker by birth and also well qualified, he is a good researcher of Nanotechnologist and political analyst. This motto has been the guiding principle to evolve and plan activities that will lubricate the process of sustainable development in the Education, Technique & Research. It has always concentrated on need-based development, with a view to meet the basic needs of Education, Technique & Research. It will not be beside the point to say that development initiatives go on unabated silently without any kind of publicity.This Party promotes education, techniques and research in villagers. This Educational Technical Research Society is a non-profit, professional party for young's, innovators, Advocates, Graduates Social workers, Reporters, Journalist, researchers, scientists, and engineers. Established in 2021 by K.M. Amish Party is a member-driven organization of approximately 100 plus researchers & politicians from academia, industry, and government.

Posted : 25 September 2026
सावित्रीबाई फुले की जयंती पे बहुआयामी पार्टी दल (बी.ए.पी) अपने स्थापना दिवस पर लॉन्च की 'लखीमपुर खीरी' विशेष समाज हित में राजनीतिक वेबसाइट
सावित्रीबाई फुले की जयंती पे बहुआयामी पार्टी दल (बी.ए.पी) अपने स्थापना दिवस पर लॉन्च की 'लखीमपुर खीरी' विशेष समाज हित में राजनीतिक वेबसाइट

संवाददाता: शारिम जावेदलखीमपुर खीरी, 10 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश का 'चीनी का कटोरा' कहा जाने वाला लखीमपुर खीरी न केवल अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका राजनीतिक और ऐतिहासिक आधार भी उतना ही गहरा है। आज ही वरिष्ठ नेता अमिश कुमार ने दुनिया के सामने यह बात रखी है। बहुआयामी दल ने आज आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांतिकारी सावित्रीबाई फुले की जयंती के गौरवशाली अवसर पर तराई और अवध क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा देने हेतु अपनी आधिकारिक राजनीतिक वेबसाइट (www.lakhimpurkheripolitics.in) का लोकार्पण किया।यह वेबसाइट विशेष रूप से जनपद लखीमपुर खीरी की स्थानीय राजनीति, जन-समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर केंद्रित है। वेबसाइट के शुभारंभ के दौरान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान के.एम. अमिश जी ने कहा कि उनके लक्ष्य का यह मंच राजनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, किंतु यहां की स्थानीय आवाजों को सशक्त डिजिटल मंचों पर वह स्थान नहीं मिल पाता जिसकी वह हकदार हैं। सावित्रीबाई फुले, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त किया, उनकी स्मृति में यह डिजिटल पहल जन-जन तक पहुँचने का एक माध्यम बनेगी।कल्याण दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों ने कहा कि 'बहुआयामी दल' समाज के हर वर्ग के उत्थान और देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और समानता ही वह माध्यम है, जिस पर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। आज लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक निर्णायक भूमिका निभाता है। यहाँ की राजनीतिक हलचल सीधे लखनऊ और दिल्ली के गलियारों तक पहुँचती है। पोर्टल पर वर्तमान नेताओं, राजनीतिक समीकरणों और विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध है, जो जनता को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है।शुरुआत से ही, दल की कार्यशैली को केवल भाषणों तक सीमित न रखकर इसे डेटा, शोध और तकनीक (Research-Based Politics) से जोड़ा गया। जैसा कि बहुआयामी राजनीतिक दल के माध्यम से लगातार शिक्षा, तकनीकी एवं अनुसंधान के क्षेत्र में बच्चों एवं प्रौद्योगिकियों के माध्यम से देश की आर्थिक स्थिति सशक्त करने में लगातार रणनीतिक हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।वेबसाइट की प्रमुख विशेषताएँ: वेबसाइट के माध्यम से लोग क्षेत्र के राजनीतिक मुद्दों के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण राजनेताओं के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जानकारी, बहुआयामी राजनीतिक दल पार्टी के गठन खीरी में ही क्यों के बारे में जानकारी, लखीमपुर खीरी की समस्याओं और उनके समाधान हेतु युवाओं का डिजिटल सशक्तिकरण करने के बारे में विस्तृत डेटा और लेख शामिल हैं।लोकार्पण अवसर पर अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और वेबसाइट के माध्यम से पार्टी अपनी विचारधारा को हर नागरिक तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान आर.डी. वर्मा जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर इश्तियाक अली जी, लेखक प्रोफेसर मोबीन गाजी जी, वैज्ञानिक प्रमोद के अध्यक्ष सागर अली जी, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष यासीन अली जी, राहुल महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉली दीदी जी आदि महत्वपूर्ण पदाधिकारी प्रमुखता उपस्थित रहे।

Posted : 25 September 2026
ABP लाइव की '12 असाधारण हस्तियों' की सूची में शामिल हुए बहुआयामी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एम. अमिश
ABP लाइव की '12 असाधारण हस्तियों' की सूची में शामिल हुए बहुआयामी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एम. अमिश

मुरादाबाद। देश की राजनीति और समाज में गुणात्मक सुधार की वकालत करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी और गौरवशाली खबर है। देश के प्रतिष्ठित न्यूज नेटवर्क ABP न्यूज लाइव द्वारा जारी की गई '12 असाधारण हस्तियों' (12 Exceptional Individuals Making a Difference In 2026) की सूची में 'बहु-आयामी पार्टी' (BAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विज्ञान शिक्षक व शोधकर्ता के.एम. अमिश को स्थान मिला है। देश में शिक्षा, विज्ञान, शोध और राजनीति के क्षेत्र में उनके बहुआयामी दृष्टिकोण और समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।बहुआयामी शासन और बदलाव का नया मॉडलके.एम. अमिश, जिन्होंने पूर्व में आम आदमी पार्टी (AAP) के जिला महासचिव और प्रवक्ता के रूप में एक लंबी राजनीतिक यात्रा तय की, उन्होंने 10 मार्च 2024 सावित्रीबाई फुले की जयंती पर तराई के क्षेत्र लखीमपुर खीरी में बहु-आयामी पार्टी (BAP) की स्थापना की। वर्तमान में राजनीतिक बदलाव की दिशा में उनकी पार्टी एक नया राजनीतिक मॉडल लेकर आई है जो मुख्य रूप से युवाओं को शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी (Technology) और शासन (Governance) में रिसर्च पर आधारित है।सोशल मीडिया और जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियताABP लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, 'बहु-आयामी पार्टी' को बहुत कम समय में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों लोगों का समर्थन और फॉलोअर्स मिले हैं। पार्टी अब तक शासन, प्रशासन और सरकार को सामाजिक और रणनीतिक सुधारों से जुड़े 1,000 से अधिक सुझाव पत्र और ज्ञापन (Memoranda) सौंप चुकी है। इसके अलावा, एमडी न्यूज (MD News) के माध्यम से वे लगातार सकारात्मक और विकासपरक पत्रकारिता को बढ़ावा दे रहे हैं।इस उपलब्धि पर के.एम. अमिश का बयानइस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए बहु-आयामी पार्टी के अध्यक्ष के.एम. अमिश ने कहा,"यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन लाखों कार्यकर्ताओं और युवाओं का है जो देश में एक शिक्षित, वैज्ञानिक और नीति-आधारित शासन व्यवस्था देखना चाहते हैं। बहु-आयामी पार्टी देश की राजनीति में एक सकारात्मक बदलाव लाने और हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व आधुनिक तकनीक का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

Posted : 25 September 2026